हेलीकॉप्टर ईला को प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है। सिंगल मॉम और उसके बेटे के संबंधों पर आधारित इस फ़िल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा, लेकिन दर्शकों ने नकार दिया है। मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए यह शुक्रवार (12 अक्टूबर) वाकई में FRYDAY साबित हुआ, क्योंकि चार फ़िल्में रिलीज़ हुईं, मगर एक भी एक करोड़ तक का कलेक्शन नहीं पा सकी। यहां तक कि काजोल की कमबैक फ़िल्म हेलीकॉप्टर ईला भी बॉक्स ऑफ़िस पर क्रैश हो गयी। हेलीकॉप्टर ईला को प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है। सिंगल मॉम और उसके बेटे के संबंधों पर आधारित इस फ़िल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा, लेकिन दर्शकों ने नकार दिया है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, पहले दिन फ़िल्म महज़ 75 लाख ही जमा कर सकी, जबकि 3 करोड़ के आस-पास ओपनिंग लेने की उम्मीद की गयी थी। काजोल ने फ़िल्म में ईला का किरदार निभाया है, जबकि बंगाली एक्टर रिद्धि सेन ने उनके बेटे का रोल प्ले किया है। इस फ़िल्म का निर्माण अजय देवगन की कंपनी ने ही किया है। हेलीकॉप्टर ईला के लिए यह ओपनिंग वीकेंड बेहद अहम हो गया है। अभिषेक डोगरा निर्देशित फ्रायडे से गोविंदा ने पर्दे पर वापसी की। ...