ये है दुनिया की सबसे ऊंची 30 अरब की मूर्ति तैयार, 31 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

गुजरात में देश के सबसे उंची प्रतिमा बन रही है और इस प्रतिमा का नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेगे। आपको बता दे की ये प्रतिमा किसी और की नहीं बल्कि इस देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की है जो खुद भी गुजरात से आते है।

आपको बात दे की इस वक्त दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा में चीन में है जो की बुद्ध भगवान की है, उस प्रतिमा की उचाई करीब 128 मीटर है, लेकिन जो प्रतिमा इस वक्त गुजरात में बन रही है उसकी उच्चाई करीब 182 मीटर रखी गयी है और ये अब तक सबसे उंची प्रतिमा होंगी। आपको बता दे की सरकार ने इस प्रतिमा का नाम स्टेचू ऑफ़ यूनिटी रखा है।

आपको बता दे की सरकार इस प्रतिमा को बनाने में करीब 2990 करोड़ रुपए खर्च किया है, ये प्रतिमा गुजरात के अहमदाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर है। इस प्रतिमा के साथ वहां पर एक हाईटेक संग्रहालय होगा जिसमें भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के 90 वर्षों का इतिहास होगा।

भारत सरकार का मानना है की इस स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के जरिए भारत और गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा दे सकते है और आने वाले समय में इस स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के जरिए देश के पर्यटन को काफी फायदा होंगा।

वहीं एक स्टेचू पर सरकार ने करीब 3 हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिया है जिसके चलते सरकार की काफी आलोचना भी हुई है। वहीं कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हुई जिसमें इस स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के लिए काम करने वाले लोग चीन से बुलाए गए थे। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद सभी ये सवाल करने लगे की क्या ये है मोदी जी का मेड इन इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

Jaane Ye Kyun Kiya Lyrics new song:

द विलेन

Tamma tamma again’