वेनम
इस साल हर बार की तरह इस फ्राइडे भी 5 जबरदस्त फिल्में रिलीज की का रही है. इस बार भी आपको बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.
लवयात्री – सुपरस्टार सलमान खान के जीजा की यह फिल्म 5 अक्टूबर को देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है. पहले इसका नाम लवरात्रि था. जिसे बदलकर अब लवयात्री कर दिया गया है. यह आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म है.
96 – विक्रम वेधा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले विजय सेथुपति की यह फिल्म भी इस 5 तारीख़ को रिलीज हो रही है. इसमें उनके अलावा त्रिशा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में है. यह लव स्टोरी पर आधारित एक बेहतरीन फिल्म है.
युद्धम शरणम – साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और श्रीकांत की यह फिल्म इस शुक्रवार को हिंदी में देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा.
नोटा – विजय देवेरकोंडा और मेहरीन कौर पीरज़ादा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन आनंद शंकर ने किया है. यह भारतीय राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है. इसमें आपको उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी.
वेनम – एवेंजर्स के बाद इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार हैं. मार्वल की इस फिल्म का बजट 7 अरब 33 करोड़ रूपए हैं. इतने बजट में बॉलीवुड की कई फिल्में बन जाएगी. यह फिल्म भी इसी फ्राइडे को इंडियन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं.
Comments
Post a Comment