
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर-दिलबर' ने तो धमाल ही मचा दिया है। बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इस गाने के फैन हो गए हैं। इस गाने में परफॉर्म करने वाली नोरा फतेही के डांस मूव्स बड़े ही जबरदस्त हैं। बता दें कि इस गाने का ओरिजनल वर्जन सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। सुष्मिता ने जब ये गाना किया था तब भी ये गाना काफी हिट हुआ था, तभी तो इसे फिर रीक्रेट किया गया। नोरा को अब तक काफी तारीफ मिली है, लेकिन अब सुष्मिता ने भी नोरा को लेकर कमेंट किया है। लैक्मे फैशन वीक में जब सुष्मिता से नोरा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नोरा ने इस गाने में बहुत ही अच्छा काम किया है। इस गाने की मेरी 2 फेवरेट लाइन है। उन 2 लाइनों को इसमें बखूबी डाला गया है। इस गाने के रिमिक्स को बेहतरीन तरीके से बनाया गया है। इसमें कोई शक नहीं कि नोरा ने इस गाने में आग लगा दी है, हालांकि फेवरेट चुनने का हक सबको होता है तो अगर मैं अपने फेवरेट की बात करूं तो अब भी मुझे इस गाने का ओरिजनल वर्जन बेस्ट लगत है।' वैसे बता दें कि फिल्म के स्टार कास्ट को रिमिक्स वर्जन बहुत अच्छा लगा है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस आयशा ने कहा, 'अगर किसी गाने को रिमिक्स बनाया जाता है तो उसे खराब करने के लिए नहीं बल्कि बेहतर बनाने के लिए। जब आप कुछ अच्छा बनाते हैं तो दर्शकों से आपको खूब प्यार मिलता है।' बता दें कि सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज हो गई थी। इसी दिन जॉन के दोस्त अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भी रिलीज हुई थी। वैसे दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिक्स रिस्पॉन्स मिला है।
Comments
Post a Comment