मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय, जानें टॉप 10 अमीरों के नाम

नई दिल्ली। मशहूर फोर्ब्स मैगजीन ने 'फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2018' जारी कर दी है। इसके अनुसार, सबसे अमीर भारतीयों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं। वह 47.3 अरब डॉलर यानी करीब 3,48,956 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ सबसे अमीर भारतीय हैं।

बताते चलें कि मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल इस सूची में पहले पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं, इस सूची में विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को दूसरा स्थान मिला है। एक साल में 2 अरब डॉलर के इजाफे के साथ उनकी संपत्ति 21 अरब डॉलर है।
इस सूची में आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मीनिवास मित्तल 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर 18 अरब डॉलर के साथ हिंदुजा ब्रदर्स, पलोनजी मिस्त्री 15.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

शिव नाडर 14.6 अरब डॉलर के साथ छठवें, गोदरेज फैमिली 14 अरब डॉलर के साथ सातवें, दिलीप सांघवी 12.6 अरब डॉलर के साथ आठवें, कुमार बिड़ला 12.5 अरब डॉलर के साथ नौवें और गौतम अडानी 11.9 अरब डॉलर के साथ दसवें पायदान पर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Jaane Ye Kyun Kiya Lyrics new song:

द विलेन

Tamma tamma again’